Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय

धामी सरकार का बजट 20 फरवरी को

18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र

देहरादून। धामी सरकार 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश किया जाएगा।सोमवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन के विधायी कार्य की रूपरेखा तय की गई। विधानसभा सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को राज्यपाल गुरमीत सिंह अभिभाषण पेश करेंगे। उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र (बजट सत्र) के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण विकास से जुड़े विषयों की चर्चा के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को वैधानिक रूप से चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा| उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक का एजेंडा तय किया गया आगे के एजेंडे हेतु पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी|

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि 18 फरवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद, 3:00 बजे अध्यक्ष द्वारा अभिभाषण पाठ का वाचन किया जाएगा। 19 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की जाएगी, इसके बाद विधायकी कार्य संपन्न होंगे। 20 फरवरी 2025 को 12:30 दोपहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आय-व्यय बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा जिसमें सामान्य बजट विभागीय बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी ।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता विधान मण्डल मोहम्मद शहजाद, विधायक खजान दास, प्रीतम सिंह , उमेश शर्मा काऊ, सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी,प्रभारी सचिव हेम पन्त व विधानसभा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top