Breaking News
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच

अल्मोड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिया जोर

अल्मोड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिया जोर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक से पहले मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और इनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने जनपद में चल रही विकास योजनाओं, आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाए और पात्र लोगों को समय पर लाभ मिले। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में मंत्री ने बैम्बू ग्रास (बांस आधारित परियोजना) को अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग खेतों की सुरक्षा के लिए बाड़ के रूप में किया जा सकता है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क किनारे इसे क्रैश बैरियर के विकल्प के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मंत्री ने पर्यटन और होम स्टे योजना को पहाड़ी क्षेत्रों की आजीविका का मजबूत आधार बताते हुए लाभार्थियों को होटल और हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को जनहित में इसी गति से कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंत्री के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top