Breaking News
उत्तराखंड के चौबट्टिया में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का प्रारंभ
उत्तराखंड के चौबट्टिया में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का प्रारंभ
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

राज ठाकरे ने बीजेपी हाईकमान से की मुलाकात, NDA में शामिल होने की संभावना

राज ठाकरे ने बीजेपी हाईकमान से की मुलाकात, NDA में शामिल होने की संभावना

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की चर्चा है। दोनों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और उनके बेटे अमित आर.ठाकरे, भाजपा के टॉप नेताओं से मिलने के लिए नई दिल्ली गए।

इस यात्रा में गठबंधन समझौते पर मुहर लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंगलवार को संभावित बैठक की भी संभावना जताई जा रही है। अगर MNS NDA-BJP में शामिल होती है तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ आएगा। मनसे के मुख्य प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि “राज ठाकरे जो भी फैसला करेंगे, वह पार्टी और राज्य के हित में होगाय़” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर मनसे राष्ट्रीय विपक्षी दल भारत में शामिल होती तो इसका “स्वागत किया जाएगा और गरिमा प्रदान की जाएगी”। इसी सबके चलते हुए राज ठाकरे के राजनीतिक पैंतरेबाज़ी पर सस्पेंस बढ़ गया है।

महायुति गठबंधन के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अगर मनसे ने भाजपा के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया, तो “यह हिंदुत्व, राज्य और देश के हित में होगा.” राज ठाकरे ने रहस्य बरकरार रखते हुए कहा, “मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे केवल ‘आने’ के लिए कहा गया था। मुझे किसी बैठक के बारे में पता नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top