Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का ऐलान, “शौक नहीं मजबूरी है अब हड़ताल जरूरी है”

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का ऐलान, “शौक नहीं मजबूरी है अब हड़ताल जरूरी है”

04 अक्टूबर से हड़ताल, इमरजेंसी व पोस्टमार्टम होते रहेंगे- डॉ मनोज वर्मा

देहरादून। आज शाम तीन बजे से पाँच बजे तक प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई , बैठक में सभी जनपदों से जनपद कार्यकारिणियों तथा सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया , सभी लोग एकमत से चार तारीख से होने वाली प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में थे। हम सभी चिकित्सकों को इस हड़ताल से आम जानता को होने वाली परेशानियों को लेकर बहुत अफ़सोस व दुख है

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा, महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा हमें बड़े ही खेद दुख और निराशा के साथ कहना पड़ रहा है कि इतना समय देने के बाद भी और इतने आश्वासनों के बाद भी सरकार/सचिवालय/निदेशालय किसी के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही , सचिवालय से तो इतनी आपत्तियां लग गई हैं जितनी आज तक पिछले कई सालों में नहीं लगीं थीं । चार तारीख़ से होने वाली हड़ताल से जिसमे फ़िलहाल इमरजेंसी तथा पोस्टमार्टम होते रहेंगे।

आम जनता को जो भी असुविधा होगी उसके लिए हम क्षमा चाहते हैं परंतु साथ ही आप सभी को ये जानना समझना होगा कि हम लगातार पिछले तीन साल से भी अधिक समय से संघर्षरत हैं , इन सभी मुद्दों पर कई दौर की वार्ता तक हो चुकी है परंतु आज तक सिर्फ कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं , हद तो ये है कि माँगें तो छोड़िये जो देय समयबद्ध लाभ हैं जो हमारा अधिकार है वो भी नहीं दिए जा रहे , DPC तथा SDACP का लाभ कोई अनुकम्पा या दया नहीं है बल्कि हमारा अधिकार है , SDACP तो एक प्रकार की ACP है उसे भी लटकाया जा रह है वो भी लगभग तीन साल से और अब तो हद हो हो गई है की ACP को वित्त में लटका दिया गया है, ये शासन और निदेशालय की जिम्मेदारी है कि DPC और SDACP समय पर हों पर लापरवाही और अकर्मण्यता की हद देखिए कि इस को भी माँगना पड़ रहा है , चार तारीख़ से होने वाली हड़ताल अब अवश्यम्भावी तथा अपरिहार्य हो गई है , चार तारीख़ से सभी सरकारी चिकित्सालयों तथा कार्यालयों में OPD IPD Elective surgeries और rounds तथा कार्यालय के कार्य नहीं होंगे इमरजेंसी तथा पोस्टमार्टम अगले नोटिस तक जारी रहेंगे ।

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा, महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा मुख्यमंत्री महोदय से हस्तक्षेप की मांग करते हैं तथा हमारी मांगों पर सकारात्मक कारवाई की आशा करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top