Breaking News
भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 45लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य- राम सिंह कैड़ा
भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 45लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य- राम सिंह कैड़ा
देवराना गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
देवराना गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज

ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं और साइकिल रैलियां, जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण जनअभियान है। यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर, प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक समुदाय को आजादी के इस राष्ट्रीय उत्सव से सक्रिय रूप से जोड़ना है।

बैठक में अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्राओं में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा एवं साइकिल रैली आयोजित करने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम को शहरी क्षेत्रों तथा ग्राम विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, मॉल, प्रमुख चौराहों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से जोड़ने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएं।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक गतिविधि, कार्यक्रम एवं आयोजन का विवरण तथा फोटोग्राफ निर्धारित समयावधि में ‘हर घर तिरंगा पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं प्रगति का समुचित आकलन किया जा सके।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार दायित्वों तथा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी यशपाल चौहान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्रीमती बीना बोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top