Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा में शामिल

झटका- बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक भंडारी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली

पूर्व मंत्री हरक सिंह के भी कांग्रेस छोड़ने की खबरों ने जोर पकड़ा

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटके लगना जारी

नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस को लगातार झटके लगना जारी है। बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी भाजपा में शामिल हो गए। नाटकीय घटनाक्रम के तहत सीएम धामी की अगुवाई में राजेंद्र भण्डारी ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सीएम धामी,पीयूष गोयल, दुष्यन्त गौतम व पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी मौजूद थे। गौरतलब है कि हाल ही में विधायक भण्डारी ने कांग्रेस छोड़ने की बात को मात्र अफवाह करार दिया था। भण्डारी का यह कदम कांग्रेस के लिए हहरि झटका माना जा रहा है।

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पौड़ी लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत, विजयपाल सजवाण,मालचंद, मनीष खंडूडी समेत कई अन्य प्रमुख नाम हैं। इस बीच ईडी व सीबीआई जॉच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री हरक सिंह की करीबी लक्ष्मी राणा व बहु अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस छोड़ चुकी हैं। राजनीतिक गलियारों में पूर्व मंत्री हरक सिंह के भी कांग्रेस छोड़ने की तेजी से चर्चा चल रही है।

भाजपा प्रवक्ता मनवीर चौहान का कहना है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता की वजह से ही विपक्षी नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उधर,कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर तोड़ फोड़ व खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। बहरहाल, पूर्व मंत्री व विधायक भंडारी के कांग्रेस छोड़ने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top