Breaking News
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज
वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान
वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान
कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या
कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की
मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
धूल-मिट्टी ही नहीं, ये 6 छिपे कारण भी बढ़ा सकते हैं आपकी एलर्जी, डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके
धूल-मिट्टी ही नहीं, ये 6 छिपे कारण भी बढ़ा सकते हैं आपकी एलर्जी, डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके

Mashakbeen Stars ने सेमीफाइनल में मचाया धमाल, 155 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

Mashakbeen Stars ने सेमीफाइनल में मचाया धमाल, 155 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

देहरादून। फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में Mashakbeen Stars ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए PRRADYUMN Cricket Academy को 155 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन के दम पर टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए Mashakbeen Stars ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत कप्तान कुमकुम नेगी ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए 35 रन बनाए और टीम की पारी को मजबूती प्रदान की।

इसके बाद कार्तिक रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं सभ्या ने 45 रन, श्रेयश नेगी ने 24 रन, अर्पित बर्तवाल ने 23 रन तथा आदित्य रावत ने 23 रनों का अहम योगदान देकर टीम के स्कोर को 257 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी PRRADYUMN Cricket Academy की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। Mashakbeen Stars के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई अवसर नहीं दिया। अग्रिम फरस्वान और उमर ने शुरुआती झटके देकर विरोधी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद पूरी गेंदबाजी इकाई ने अनुशासित और सटीक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को मात्र 102 रनों पर समेट दिया और मुकाबला 155 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

इस शानदार जीत के साथ Mashakbeen Stars ने फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट के फाइनल में दमदार अंदाज़ में प्रवेश कर लिया है। टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और अब खिलाड़ियों की निगाहें सिर्फ़ और सिर्फ़ चैंपियन बनने पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top