Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी
श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह

मुंगेर। एक बेहद हृदय विदारक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या की चश्मदीद गवाह बनी सिर्फ तीन साल की मासूम बेटी, जो अब अपनी मां को खो चुकी है और जिसे यह तक नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शामपुर थाना क्षेत्र के बहिरा पंचायत के बनारसी बासा मुसहरी की है। मृतका बिंदा देवी की शादी चार वर्ष पूर्व धरहरा प्रखंड के बनर कोइलो गांव निवासी मुकेश मांझी के साथ हुई थी। बुधवार सुबह मामूली सी बात मसूर की कटाई को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई, लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर उसकी जान ले ली।

इस दिल दहला देने वाली घटना की सबसे करुण तस्वीर तब सामने आई, जब मृतका की तीन साल की बेटी स्नेहा अपने नाना के पास जाकर बिस्कुट खाते-खाते मासूमियत से कहा कि मम्मी के पापा टांगाड़ी से मार देलके। उसे यह तक समझ नहीं कि अब उसकी मां कभी वापस नहीं आएगी। बच्ची की बात सुनते ही नाना नरेश मांझी दौड़ते हुए बेटी के कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। उनकी बेटी बिंदा देवी खून से लथपथ पड़ी थी और दामाद मुकेश मांझी छत की ओर भाग गया था।

हत्या के बाद आरोपी पति ने छत पर चढ़कर कुल्हाड़ी लहराते हुए ग्रामीणों को धमकाया कि जो भी उसे पकड़ने आएगा, उसका अंजाम भी ऐसा ही होगा। लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई, तो मुकेश मांझी छत से कूद गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।

मृतका के पिता नरेश मांझी ने बताया कि खेतों में मसूर और सरसों की कटाई कराने के लिए ही बेटी-दामाद और नतनी को दस दिन पहले बुलाया था। लेकिन यह नहीं सोचा था कि बेटी की मौत का मंजर मेरी आंखों के सामने होगा। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी तरह का कोई बड़ा विवाद नहीं था। पांच मिनट में सबकुछ खत्म हो गया। मेरी बेटी चली गई। पुलिस ने मृतका बिंदा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में इस निर्मम हत्या के बाद मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top