Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा

रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़

धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना

मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में दून पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करता था और आरोप है कि उसने खाताधारकों से जमा करने के लिए ली गई धनराशि बैंक में जमा नहीं की।

24 मई 2026 को उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सचिव/महाप्रबंधक एसएस राणा ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, बैंक की लक्ष्मणझूला रोड शाखा में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करने वाले दीपक बढ़ई ने विभिन्न तिथियों में खाताधारकों से बैंक में जमा करने के लिए 12,31,458 रुपये लिए, लेकिन उक्त धनराशि बैंक में जमा नहीं की।

तहरीर के आधार पर ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस को त्वरित साक्ष्य संकलन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद 9 सितंबर 2026 को उदय बाग, विकासनगर से दीपक बढ़ई (29) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर का रहने वाला है। पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top