Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न के चलते पर्वतीय इलाकों में लगातार तेज बारिश की घटनाएं देखी जा रही हैं। हालांकि, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार में कुछ कमी आई है। अनुमान है कि 17 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की से लेकर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

बारिश के कारण जनजीवन पर असर भी साफ नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) समेत कुल 177 सड़कें बंद रहीं। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिलावार बंद सड़कों का विवरण इस प्रकार है:

  • टिहरी: 23 सड़कें

  • चमोली: 32 सड़कें

  • रुद्रप्रयाग: 25 सड़कें

  • पौड़ी: 12 सड़कें

  • उत्तरकाशी: 21 सड़कें

  • देहरादून: 16 सड़कें

  • हरिद्वार: 1 सड़क

  • पिथौरागढ़: 18 सड़कें

  • अल्मोड़ा: 16 सड़कें

  • बागेश्वर: 6 सड़कें

  • नैनीताल: 7 सड़कें

वहीं, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं होने की जानकारी दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें। आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए राहत एवं पुनर्वास टीमें तैनात कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top