Breaking News
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद

किसानों के लिए खुशखबरी- MSP में 50% तक की बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

किसानों के लिए खुशखबरी- MSP में 50% तक की बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

2025-26 खरीफ सीजन के लिए फसलों की नई दरें घोषित

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में किसानों और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें प्रमुख रूप से खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी, किसानों के लिए सस्ते ऋण की व्यवस्था, सड़क और रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी जैसे पांच बड़े फैसले शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन फैसलों से किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिलेगी।

1. खरीफ फसलों के MSP में इजाफा:
सरकार ने 2025-26 खरीफ विपणन सत्र के लिए धान सहित कई फसलों के MSP में वृद्धि की है। सामान्य धान का MSP ₹2,369 और ए ग्रेड धान का ₹2,389 प्रति क्विंटल तय किया गया है। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में भी क्रमशः ₹450, ₹400 और ₹86 की वृद्धि की गई है। नाइजरसीड, रागी, कपास और तिल के MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

2. किसानों के लिए सस्ते ऋण की सुविधा:
किसानों को 3 लाख रुपये तक का अल्पकालिक ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए 7% की रियायती दर पर मिलेगा। समय पर भुगतान करने वाले किसानों को 3% अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी, जिससे उनकी प्रभावी ब्याज दर केवल 4% रह जाएगी।

3. बडवेल-नेल्लोर फोर-लेन हाईवे को मंजूरी:
आंध्र प्रदेश में NH-67 और NH-16 को जोड़ने वाले इस 108.13 किमी लंबे फोर-लेन हाईवे की लागत ₹3,653.10 करोड़ होगी। यह परियोजना औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने, यात्रा दूरी कम करने और लाखों लोगों को रोजगार देने में सहायक होगी।

4. रेलवे के दो मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को हरी झंडी:
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दो नई रेल परियोजनाएं—रतलाम-नागदा (तीसरी और चौथी लाइन) और वर्धा-बल्लारशा (चौथी लाइन)—मंजूर की गई हैं। ₹3,399 करोड़ की लागत से बनने वाली ये परियोजनाएं 176 किमी नई रेल लाइन जोड़ेंगी और लाखों लोगों को सीधा व अप्रत्यक्ष रोजगार देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top