Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पत्रकार साथियों को मैं अपना सहयोगी मानता हूं और उनके योगदान को सलाम करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा कलम को सशक्त माध्यम माना है। मेरी बचपन की इच्छा थी कि मैं कलम का सिपाही बनकर समाज का दर्पण बनूं। सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही प्रेस क्लब के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए मैंने सूचना महानिदेशक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।”

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा, रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा समेत सदस्य कार्यकारिणी सदस्य कार्यकारिणी पद पर मो. असद, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, रमन कुमार जायसवाल, मनबर सिंह रावत, किशोर रावत, दीपक बड़थ्वाल ने शपथ ग्रहण की।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल और सदस्य कार्यकारिणी के संदीप बड़ोला व्यक्तिगत कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके।

पत्रकार गिरिश भंडारी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के दिवंगत पत्रकार गिरिश भंडारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पत्रकारिता जगत ने एक कर्मठ साथी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।” इस मौके पर गिरिश भंडारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के हित में लगातार प्रयास करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला ने किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी के साथ ही कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top