Breaking News
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

सीएम धामी की सख्ती: श्रीदेव सुमन विवि की छात्रा को समय पर डिग्री न देने पर एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट तलब

सीएम धामी की सख्ती: श्रीदेव सुमन विवि की छात्रा को समय पर डिग्री न देने पर एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट तलब

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी की छात्रा साक्षी के मामले में लापरवाही पर सख्त नाराज़गी जताई है। छात्रा ने विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री न दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1905 पर की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया।

शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान जब यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया, तो उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट और कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें और लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रा साक्षी को एक सप्ताह के भीतर डिग्री उपलब्ध कराई जाए।

विश्वविद्यालयों में बनेगा हेल्प डेस्क सिस्टम

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि भविष्य में छात्रों को ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं। इन हेल्प डेस्क पर छात्रों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

सेवा के अधिकार को लागू करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा के अधिकार’ के तहत दी जाने वाली सेवाओं को सभी सरकारी कार्यालयों के डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

जनसमस्याओं के निस्तारण की पारदर्शी व्यवस्था

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में यह सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें कि वे किस दिन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठेंगे, ताकि जनता को सुविधा हो और शिकायतों का निस्तारण तेज़ी से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top