Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित

दिल की बीमारी में मीठा खाना सही है या नहीं? कहीं हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं बढ़ जाएगा

दिल की बीमारी में मीठा खाना सही है या नहीं? कहीं हार्ट अटैक का खतरा तो नहीं बढ़ जाएगा

मीठा किसी भी लिहाज से सेहत के लिए ठीक नहीं है। कोई हेल्दी व्यक्ति खाएं या किसी बीमारी से पीडि़त मीठा खाना किसी के लिए ठीक नहीं होता है। ज्यादा मीठा खाने से वजन बढऩे के साथ-साथ डिप्रेशन और स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो एक सीमित मात्रा में खाएं. अगर आप किसी खास तरह की बीमारी से पीडि़त है तो डॉक्टर की सलाह पर ही मीठा खाएं।

हार्ट मरीजों को नहीं खाना चाहिए मीठा
अगर कोई व्यक्ति हार्ट का मरीज है तो उसे मीठा खाने से पहले कई सारी सावधानी बरतनी चाहिए. कई हार्ट मरीज ऐसे होते हैं जो अपने खानपान का खास ख्याल नहीं रखते हैं. यहां तक कि वह काफी ज्यादा मीठा खाते हैं ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. हार्ट मरीजों की सेहत बिगड़ सकती है. साथ ही उन्हें कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. ज्यादा मीठा खाने से हार्ट मरीजों को नुकसान हो सकता है।

बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा
हार्ट मरीज अंदर से काफी ज्याद कमजोर होते हैं. इस स्थिति में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. ज्यादा मीठा खाने से हार्ट से जुड़ी दूसरी तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा चीनी खाने के कारण ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ जाता है. फैट धीरे-धीरे  ब्लड स्ट्रीम में जम जाता है. जिसके कारण हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

हाई बीपी की प्रॉब्लम
दिल की बीमारी में ज्यादा मीठा खाने से हाई बीपी की बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर में पोटैशियम और सोडियम का नैचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है. जिसके कारण बीपी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

शरीर में सूजन का खतरा
हार्ट के मरीज अगर ज्यादा मीठा खाएंगे तो उनके शरीर में कई तरह के सूजन हो सकते हैं. बॉडी में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन हो सकती है. इसे हार्ट डिजीज से जोडक़र देख सकते हैं.  इसमें एथेरोस्क्लेरोसिस (आर्टरीज का सख्त होना) और कोरोनरी आर्टरी डिजीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top