Breaking News
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
रैबार सांस्कृतिक समिति की अनूठी पहल, दून अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
रैबार सांस्कृतिक समिति की अनूठी पहल, दून अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे सख्त, धीमी प्रगति और मलबा निस्तारण पर जताई नाराजगी
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे सख्त, धीमी प्रगति और मलबा निस्तारण पर जताई नाराजगी
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सेवा शुरू हो गई है। आज से ही गर्भवती महिलाएं निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकती हैं। 31 जुलाई 2024 तक कोई भी गर्भवती महिला निःशुल्क डिलीवरी का लाभ ले सकती हैं। यह योजना जनरल वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली सभी प्रसूताओं के लिए लागू है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोई भी गर्भवती महिला 31 जुलाई तक निःशुल्क डिलीवरी की सेवा का लाभ ले सकती है। यदि किसी गर्भवती महिला का पंजीकरण 31 जुलाई से पूर्व हो चुका होगा और डिलीवरी की तिथि 31 जुलाई से आगे की है तो डिलीवरी के ऐसे मामलों को 31 जुलाई से आगे भी डिलीवरी के लिए निःशुल्क डिलीवरी सेवा का लाभ दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के आधार पर निःशुल्क डिलीवरी सेवा को 31 जुलाई से आगे बढ़ाए जाने की भी योजना प्रगतिशील है।

नार्मल एवम् सिजेरियन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए कोई भी शुल्क प्रसूता को नहीं देना होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से डिलीवरी के दौरान दवाईयां भी प्रसूता को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। डिलीवरी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सहायता,जानकारी एवम् निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 9548348729 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top