Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न

देहरादून: श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के नव आगंुतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न हुई। एसजीआरआरआईएमएण्ड एचएस के सभागार में एमबीबीएस-वर्ष 2025 बैच के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं माननीय प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, एचजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं माननीय प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रथ्थपन के के पिल्लई, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक नायक, डॉ. अनिल मलिक व विभिन्न विभागाध्यक्षो ने नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को अपने हाथ से वाईट कोट पहनाकर वाईट कोट सैरेमनी को सम्पन्न किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने सम्बोधन मे फ्रैशर छात्र-छात्राओं से कहा कि वे आने वाले भविष्य के डॉक्टर हैं। उन्होने कहा कि आने वाले भविष्य मे समाज की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हीं के द्वारा सभाली जाएंगी। उन्होने कहा कि इस जिम्मेदारी को समझ कर आज उन्होने अपने जीवन मे पहली बार मैडिकल प्रोफेशनल की पहचान वाईट कोट पहना है।

उन्हांने कहा कि इस वाईट कोट से जुडे महत्व, सम्मान व उत्तरदायित्व को समझकर वे अनुशासित व आर्दश छात्र-छात्राएं बनकर मैडिकल की पढाई सम्पन्न करेगें व आगे जा कर आर्दश डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगें। डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वाईट कोट सैरेमनी में वाईट कोट पहनते साथ समाज की प्रति महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया जाता है। उन्होने कहा कि न केवल मेडिकल शिक्षा व बल्कि मरिजो के साथ समुचित व्यवहार करना भी सिखाया जाता है। डॉ. अशोक नायक ने अपने संबोधन में डॉ. अशोक नायक ने सभी नव आगुंतक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट ऑफ मेंिडकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में मेडिकल की शिक्षा के साथ-साथ मानवता की सेवा करना भी सिखाया जाता है। इसके उपरांत अकेडमिक इन्चार्ज डॉ.निधि जैन द्वारा नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को चरक शपथ भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं कोे सम्बोधित करते हुए डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि वाईट कोट सैरेमनी नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश है इसका पालन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होने कहा कि यह शपथ ले कर मैडिकल छात्र-छात्राएं अपने जीवन की एक नये अध्याय की शुरूआत कर रहे है। उनके द्वारा चरक शपथ के माध्यम से मैडिकल छात्र-छात्राओं को मैडिकल प्रोफेशन के नैतिक,मौलिक व मानवीय उत्तरदायित्व को समझाया गया। उन्होने कहा कि आज चरक शपथ लेकर मैडिकल छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोफेशन के माध्यम से मरीजो व समाज की पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन के साथ सेवा करने का संकल्प लिया है जिसे वे सदैव निभाएंगे ।

इस वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ मे 134 नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं ने बडे़ उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन डॉ. वाणी शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुमन बाला, डॉ. ललित कुमार वाष्णेय, डॉ. तारिख मसूद व विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष, फैक्लटी सदस्य व छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top