Breaking News
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित

उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, कस्बा जलमग्न

उत्तरकाशी: देर रात हुई भारी बारिश के बाद उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। नदी का पानी मोटर पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे पूरा कस्बा जलमग्न हो गया है। लगातार बारिश और मलबे के कारण जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।

कुछ दिन पहले भी यह क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आया था, लेकिन हालात सुधरने से पहले ही फिर से खतरा बढ़ गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का बंगला पानी में डूब गया है। वहीं, स्कूल परिसर भी पानी से लबालब भर गया है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आपदा प्रभावित क्षेत्र स्यानाचट्टी के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जर्जर गाड़, बनास और नारदचट्टी सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। इसी तरह गंगोत्री हाईवे भी धरासू बैंड और नेताला के पास भूस्खलन से बंद है। मार्ग को सुचारु करने के लिए मशीनरी लगाई गई है और कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top