Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड- महाराज

बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड- महाराज

पर्यटन मंत्री बोले वेडिंग कांक्लेव का आयोजन एक अभूतपूर्व पहल

देहरादून। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश दुनियां के पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। प्रदेश वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में एक आदर्श गंतव्य बनकर उभर रहा है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन और मांगल डॉट कॉम द्वारा एक स्थानीय होटल में आयोजित मंत्रमुग्ध शादियाँ थीम पर आधारित वेडिंग कांक्लेव के आयोजन अवसर पर पर कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ प्रदेश को एक आदर्श विभाग गंतव्य के रूप में विकसित करने का लगातार प्रयास कर रही है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग और मांगल डॉट कॉम द्वारा आयोजित यह वेडिंग कांक्लेव निश्चित रूप से प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभारने के साथ-साथ देश के लोगों को यहां शादी के आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ यहां का नैसर्गिक सौंदर्य, जलवायु, संस्कृति और आतिथ्य सत्कार ऐसे कई कारण हैं जो शादियों के लिए विशेष अवसर प्रदान करते हैं। विवाह के लिए यहां पर विश्व स्तरीय होटल, लग्जरी रिजॉर्ट, होमस्टे और कई ऐतिहासिक स्थल हैं जहां पर आप और आपके मेहमानों के लिए आरामदायक और लग्जरी सुविधाएं हैं।इसलिए उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में सबसे उचित एवं सुरक्षित स्थान है। इतना ही नहीं इस प्रकार के आयोजनों से एक और जहां प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी वहीं दूसरी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद सरकार द्वारा उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन हेतु अभूतपूर्व प्रयास किया जा रहे हैं। हमारे प्रदेश में त्रियुगी नारायण जैसा पौराणिक वेडिंग डेस्टिनेशन है जहां पर भगवान शिव-पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था। इसके अलावा जिम कॉर्बेट, नैनीताल, कौसनी, भीमताल, मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश और लैंसडाउन आदि अनेक वेडिंग डेस्टिनेशन भी हैं।

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन एक खूबसूरत सपने के सच होने जैसा है। उत्तराखंड में आयोजित इन्वेस्टर्स सबमिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को ‘वेटिंग इंडिया’ मुहिम पर चलने की बात कहते हुए देवभूमि उत्तराखंड को एक बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बताते हुए यहां शादी के आयोजन करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर रीवा महाराज पुष्पराज सिंह, मोहिना रावत, पर्यटन विभाग के निदेशक सुमित पंत, ऋतुराज खन्ना, रितिका राठी, रोमिल शाह, मौसमी पाल, प्रणय शाह, निधि सबलोक, सिद्धार्थ एस.कुमार, गौतम वल्ली, राहुल सक्सेना, तरुण जुयाल, पार्थ गर्ग, संजय शर्मा, संदीप साहनी, विजय भाटी, विजय बिष्ट, अनुमोद शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top