Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में लिए ऐतिहासिक फैसले- कुसुम कण्डवाल

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में लिए ऐतिहासिक फैसले- कुसुम कण्डवाल

चौबट्टाखाल। विकास खंड एकेश्वर में बोली महिला आयोग की अध्यक्ष, प्रदेश के समग्र विकास हेतु तेजी से कार्य कर रही धामी सरकार।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने जनपद पौड़ी गढ़वाल की चौबट्टाखाल विधानसभा में एकेश्वर विकास खंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याओं के समाधान हेतु लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार ने बीते तीन वर्षों में ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नए आयाम दिए हैं। समान नागरिक संहिता, सशक्त भू-कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून जैसे साहसिक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास हेतु तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिहरी एक्रो फेस्टिवल, वाइब्रेंट विलेज योजना, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं शुरू करते हुए स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाएं हैं। आज प्रदेश भर में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों बिछाई जा रही है, वहीं पहाड़ों में रेल का सपना साकार करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में उड़ान योजना के माध्यम से हेली सेवाएं शुरू होने से राज्य की एयर कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है।

इस मौके पर स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विभागों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को सर्टिफिकेट एवं चेक दे कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पौडी गढ़वाल कमल किशोर रावत, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रशासक नीरज पांथरी, सुमन लता ध्यानी, सुषमा रावत मंडल अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि व महानुभाव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top