Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक

यूक्रेन ने रूस को दिया मुंहतोड़ जवाब, घातक हमले में स्वाहा हुआ सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन

यूक्रेन ने रूस को दिया मुंहतोड़ जवाब, घातक हमले में स्वाहा हुआ सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस की तरफ से यूक्रेन पर हाल के दिनों में हमले तेज कर दिए गए हैं। इस बीच यूक्रेन की तरफ से भी बड़ा पलटवार किया गया है। यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि उसके सैन्य बलों ने अग्रिम चौकियों से लगभग 600 किलोमीटर दूर वायुसेना अड्डे के निकट खड़े रूसी अत्याधुनिक लड़ाकू विमान पर हमला किया है। यूक्रेन ने इस तरह के हमले की बात तब कही है जब हाल ही में उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने उसे रूस के अंदर सीमित हमलों के लिए अपने हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

यूक्रेन की मुख्य सैन्य खुफिया सेवा ने उपग्रह से प्राप्त तस्वीरें साझा की हैं और कहा कि इनमें हमले के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। यदि यूक्रेन की तरफ से किए गए इस हमले की पुष्टि हो जाती है, तो यह यूक्रेन की तरफ से सुखोई-57 लड़ाकू विमान पर किया गया पहला सफल हमला होगा। सुखोई दोहरे इंजन वाला स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जिसे रूस का सबसे उन्नत सैन्य विमान माना जाता है। यह यूक्रेन की तरफ से रूस पर अब तक का सबसे घातक हमला है।

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी रूस के अख़्तुबिंस्क अड्डे पर हमला हुआ, जो अग्रिम चौकी से लगभग 589 किलोमीटर दूर है। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसके लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। लेकिन, यूक्रेन से वायुसेना अड्डे की दूरी को देखते हुए संभव है कि इस हमले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया हो।

यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। अमेरिका यूक्रेन को करीब 22.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा। अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस नए पैकेज में गोला-बारूद भी शामिल है। इन हथियारों का इस्तेमाल कीव की सेना रूस के अंदर मौजूद खतरों से निपटने के लिए कर सकती है, ताकि खारकीव शहर को भारी रूसी हमले से बचाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सहायता में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआइएमएआरएस) के लिए गोला-बारूद के साथ ही मोर्टार सिस्टम और तोप के गोलों की एक श्रृंखला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top