Breaking News
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
युवाओं को पसंद आ रही सनी स्किल की ‘नादानियां’
युवाओं को पसंद आ रही सनी स्किल की ‘नादानियां’
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 

उत्तराखंड के दो शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

उत्तराखंड के दो शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

चम्पावत: शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के दो शिक्षकों — डॉ. मंजूबाला और मनीष ममगाईं — को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी प्राचीन परंपरा ‘आचार्य देवो भव’ शिक्षक को सर्वोच्च स्थान देती है। शिक्षा भी भोजन, वस्त्र और आवास की तरह ही व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।”

डॉ. मंजूबाला: चंपावत की शिक्षा-ज्योति

उत्तराखंड के चंपावत जिले के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजूबाला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार और समर्पण के लिए यह सम्मान मिला। वे न केवल प्राथमिक स्तर पर पढ़ाती हैं, बल्कि हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को भी अंग्रेजी की कोचिंग देती हैं।
वे हिंदी, अंग्रेजी और कुमाऊँनी तीन भाषाओं में पढ़ाकर बच्चों को त्रिभाषा पद्धति के ज़रिए सीखने की एक सहज और प्रभावी राह दिखा रही हैं। इसके साथ ही वे इवनिंग क्लासेस और स्काउट-गाइड गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

मनीष ममगाईं: युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर

दूसरे सम्मानित शिक्षक मनीष ममगाईं, देहरादून स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) में ट्रेनिंग ऑफिसर हैं। उन्हें कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा में उनके नवाचारी योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने युवाओं को तकनीकी दक्षता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top