Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

बेकाबू ट्रक की टक्कर से यूकेडी नेता समेत दो की मौत

बेकाबू ट्रक की टक्कर से यूकेडी नेता समेत दो की मौत

ऋषिकेश। नटराज चौक के समीप बेकाबू ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दिल्ली का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक फरार हो गया, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी लोग भाजपा नेता के बेटे के रिसेप्शन में शिरकत करने आए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

नटराज चौक से लगभग 100 मीटर आगे देहरादून हाईवे पर दो वेडिंग प्वाइंट हैं। इनमें से एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार रात भाजपा नेता के बेटे का रिसेप्शन था। इस कारण वेडिंग प्वाइंट के बाहर कई वाहन खड़े थे और चहल-पहल भी थी। ऋषिकेश निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार (69), माजरी लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह (35) और रोहिणी दिल्ली निवासी जतिन भी रिसेप्शन में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि तीनों साथ में वेडिंग प्वाइंट से बाहर निकले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। नटराज चौक से लगभग 100 मीटर आगे देहरादून हाईवे पर दो वेडिंग प्वाइंट हैं।

इनमें से एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार रात भाजपा नेता के बेटे का रिसेप्शन था। इस कारण वेडिंग प्वाइंट के बाहर कई वाहन खड़े थे और चहल-पहल भी थी। ऋषिकेश निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार (69), माजरी लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह (35) और रोहिणी दिल्ली निवासी जतिन भी रिसेप्शन में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि तीनों साथ में वेडिंग प्वाइंट से बाहर निकले।

इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह पंवार अपनी कार में बैठने जाने लगे। गुरजीत सिंह उनके लिए कार का दरवाजा खोल रहे थे। तभी सीमेंट के कट्टों से लदा एक बेकाबू ट्रक वहां से गुजरा और वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े वाहनों को चपेट में लेते हुए त्रिवेंद्र सिंह पंवार, गुरजीत सिंह और जतिन को कुचल दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने गुरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि त्रिवेंद्र सिंह पंवार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। एम्स में चिकित्सकों ने त्रिवेंद्र सिंह पंवार को भी मृत घोषित कर दिया। जतिन की हालत भी गंभीर है, उसका एम्स में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रात में नो एंट्री के खुलने के इंतजार में कई ट्रक फ्लाईओवर के पास खड़े रहते है। यह ट्रक भी वहीं खड़ा था और नो एंट्री खुलने के बाद तेज रफ्तार में शहर की ओर आ रहा था। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top