Breaking News
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी

एल्विश यादव की डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज

एल्विश यादव की डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज

Elvish Yadav Web Series Debut: सोशल मीडिया पर अपनी मज़ेदार वीडियोज़ से पहचान बनाने वाले एल्विश यादव अब मनोरंजन की दुनिया में एक नया कदम बढ़ा चुके हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल करने के बाद वह अब एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह एंट्री ले चुके हैं। उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जहां एल्विश एक दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं।

कॉलेज कैंपस और संघर्ष की कहानी
‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर एल्विश यादव द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार से शुरू होता है, जिसका सपना एक सफल बॉक्सर बनने का है। वह कॉलेज में एडमिशन लेता है और यहां उसकी मुलाकात एक सीनियर से होती है, जिसके साथ एक अलग तरह की केमिस्ट्री बनती है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कॉलेज की राजनीति और गुटबाज़ी उसके लिए कई चुनौतियां खड़ी कर देती हैं। ट्रेलर में एल्विश का एग्रेशन, स्ट्रगल और इमोशनल जर्नी साफ झलकती है।

वेब सीरीज में दिखा दमदार स्टारकास्ट
सीरीज में एल्विश के साथ मल्हार राठौर, निखिल विजय, हेतल गड़ा, रोहन खुराना और केशव साधना जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सभी कलाकार कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ और उनके संघर्ष को पर्दे पर पेश करते नज़र आते हैं।

इस वेब सीरीज का निर्देशन तन्मय रस्तोगी ने किया है, जबकि इसका स्ट्रीमिंग प्रीमियर 3 दिसंबर को अमेज़न एमएक्सप्लेयर पर होगा।

फैंस कर रहे तारीफें
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की एक्टिंग और उनके नए अवतार की खूब सराहना हो रही है। फैंस का कहना है कि एल्विश ने एक्टिंग डेब्यू में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top