Breaking News
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई

भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत

भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत

34 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से सटे नेपाल बैतडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतडी से बजांग जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 13 बरातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैतडी की पुरचूंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही बस बड़गांव मोड़ के पास चढ़ाई के दौरान नियंत्रण खो बैठी और लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ, जिला प्रहरी और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच की डडेलधुरा अस्पताल और दो की कोटिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे में मरने वालों में एक 13 वर्षीय मासूम भी शामिल है। मृतकों की पहचान बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के निवासियों के रूप में हुई है। घायलों में से 25 लोगों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को बेहतर इलाज के लिए धनगढी रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस आगे नहीं बढ़ पाई और पीछे की ओर फिसलते हुए खाई में गिर गई। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top