Breaking News
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

दूसरा गंभीर रूप से घायल

देहरादून। मसूरी-देहरादून हाईवे पर कोल्हुखेत के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पेंट-पुताई के काम से मसूरी जा रहे दो लोगों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर खाई की ढलान पर फंस गया। पुलिस और SDRF ने मौके पर रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खाई में बाइक (प्लैटिना – UK07AB-7926) गिरी मिली। SDRF टीम ने रस्सियों की मदद से नीचे उतरकर घायलों को खोजा। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सबसे पहले पहाड़ी पर अटके घायल को सुरक्षित बाहर लेकर आई और उसे एम्बुलेंस से अस्पताल रवाना किया।

मृतक की पहचान असवाक अहमद (40) पुत्र फ़ारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। वहीं गंभीर घायल फैजान अहमद (14) पुत्र असवाक अहमद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top