Breaking News
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

दिल्लीवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्लीवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में कई सड़कें सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगी और केवल लेबल वाले वाहनों को ही उल्लिखित मार्गों पर जाने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया, “स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर आम जनता और यात्रियों के लिए यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। कृपया सलाह का पालन करें।”

लाल किले के आसपास यातायात प्रतिबंध

सुबह 4 बजे से 10 बजे तक जिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, वे इस प्रकार हैं:
नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक
लोथियन रोड: जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक
एस.पी. मुखर्जी मार्ग: एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक
चांदनी चौक रोड: फाउंटेन चौक से लाल किला तक
निषाद राज मार्ग: रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड नेताजी सुभाष मार्ग तक
रिंग रोड: राजघाट से आईएसबीटी तक
आउटर रिंग रोड: आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर (सलीमगढ़ बाईपास) तक

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित सभी लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था के बारे में भी परामर्श जारी किया है।

भारी वाहनों की नो एंट्री
स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर कई जगह यातायात डायवर्जन लगाए गए हैं। दिल्ली में बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार दिन के 12 बजे तक किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं अपने नियमित टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top