Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रभु राम की अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली दिवाली- प्रधानमंत्री मोदी

प्रभु राम की अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली दिवाली- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की बधाई

यूपीए सरकार की तुलना में खादी की बिक्री में 400 फीसदी की हुई बढ़ोतरी – प्रधानमंत्री 

नई दिल्ली। देशभर में दिवाली के त्योहार को लेकर उत्साह भरा माहौल है। इस बार, अयोध्या 28 लाख दीपों से जगमग होगा, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बीच एक कार्यक्रम में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली बहुत खास होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रभु रामलला के भव्य अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दिवाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई भी दी। कहा, ‘मैं सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।महज दो दिन बाद हम दिवाली मनाएंगे। इस साल की दिवाली बहुत खास है। बहुत विशेष है। आप सोच रहे होंगे इस साल ऐसा क्या हो गया। मैं बता दूं कि 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उनके विराजमान के बाद भव्य मंदिर में उनके साथ मनाई जाने वाली पहली दिवाली होगी। हम सभी इस तरह की विशेष और भव्य दिवाली के गवाह बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।

‘इसके अलावा, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘इस उत्सव के माहौल में आज इस शुभ दिन पर रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सबको ह्रदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। यहां तक कि भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।’

प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा में हमारी सरकार की विशेष पहचान है। वहां की सरकार नौकरियां मुहैया कराती है, लेकिन वह बिना किसी खर्च और बिना पर्ची के ऐसा करती है। मैं आज उन युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं जिन्हें हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र मिले हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नवगठित सरकार ने लगभग 26,000 युवाओं को रोजगार के अवसर देके एक अच्छी पहल की है।’

उन्होंने आगे खादी वस्त्रों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यूपीए सरकार की तुलना में खादी की बिक्री में 400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो एक प्रभावशाली उपलब्धि है. यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि खादी उद्योग बढ़ रहा है, जिससे कारीगरों, बुनकरों और व्यापारियों को समान रूप से लाभ हो रहा है। यह बढ़ोतरी न केवल खादी उद्योग के लिए बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए भी फायदेमंद है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमारी लखपति दीदी योजना ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के नए साधन दिए हैं। पिछले एक दशक में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं। मतलब 10 करोड़ महिलाएं स्व-रोजगार के कारण कमाने लगी हैं और सरकार ने इन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top