Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बीकेटीसी में वेदपाठी के चार पदों के लिए होगी सीधी भर्ती

बीकेटीसी में वेदपाठी के चार पदों के लिए होगी सीधी भर्ती

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ। मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वेदपाठी के चार पदों के लिए सीधी भर्ती द्वारा उत्तराखंड के मूल/स्थायी निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

वेदपाठी पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्कृत विश्विद्यालय से वेद विषय के साथ आचार्य की उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पूजा-पद्धति व कर्मकांड के ज्ञान के साथ संस्कृत व हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है। वेदपाठी पद का वेतनमान रु० 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (लेवल – 06) है। वेदपाठी पद हेतु नियम व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र बीकेटीसी की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

बीकेटीसी में वेदपाठी के पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे थे। इस कारण मंदिर समिति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के प्रयासों के चलते हाल ही में सेवा नियमावली को प्रदेश कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे बीकेटीसी में विभिन्न खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की राह खुल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top