Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर मॉडल से सीख लेने की जरूरत- राज्यपाल

साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर मॉडल से सीख लेने की जरूरत- राज्यपाल

राज्यपाल को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने प्रदेश को साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर के मॉडल से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में महिलाओं और बच्चों के माध्यम से जागरूकता पैदा एवं लोगों को स्वयं सफाई अभियान में भागीदार बनना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारे सफाई कर्मी बेहद श्रद्धा और पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं। उन्हें आधुनिक उपकरण के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का प्रयोग किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए साथ ही उनकी समस्याओं का निरंतर समाधान किया जाना जरूरी है।

इस अवसर पर विनय प्रताप ने राज्यपाल से प्रदेश की निकायों में वर्षों से कार्यरत संविदा/मौहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कार्मिकों के नियमितीकरण, उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाए जाने और सफाई कर्मचारियों हेतु बीमा नीति फिर से चालू कराने तथा कर्मचारियों का बीमा 10 लाख किए जाने हेतु अनुरोध किया। राज्यपाल ने उपरोक्त विषयों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top