Breaking News
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ रहा है बुलंदी की ओर – धामी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ रहा है बुलंदी की ओर – धामी

भाजपा की रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली

बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार ने 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं दी

प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

रूद्रपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से प्रदेश की कृषि एवं औद्योगिक नगरी ’रुद्रपुर’ पधारने पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया “400 पार“ का लक्ष्य हम सबके सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा जनता के आशीर्वाद से नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है। दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो ’न भूतो न भविष्यती’ हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने अपना हर पल हर समय जनता को समर्पित किया है। हम सब इसके साक्षी हैं कि हमारा देश आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, वर्तमान समय में हमारे देश की ओर कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि आज का नया भारत पुनः विश्व गुरू के साथ ही “विश्व शक्ति“ बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2014 के बाद कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सीएए कानून, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक ऐसे फैसलें हैं, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऐसे ऐतिहासिक फैसले यदि कोई ले सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उत्तराखंड के लिए बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई, जिनमें से अनेकों योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार, उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। राज्य सरकार ने ऐसे निर्णय लिए जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण की सोच के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस ने जनता को वर्षों तक केवल लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है, वहीं कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लॉन्च करने की असफल कोशिश करते रहती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार मिटाओ कहते हैं, तो कांग्रेस कहती है मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार बचाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है, वो नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि यही समय है, सही समय है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के नैनीताल सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top