Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

टी20 वर्ल्ड कप 2024- इंडिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज 

टी20 वर्ल्ड कप 2024- इंडिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में जीत उसे जरूरी है ताकि वह आसानी से बिना किसी परेशानी के अगले दौर में जगह बना ले। भारत और आयरलैंड के बीच मैच न्यू यॉर्क में नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

अमेरिका पहली बार किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। जिस स्टेडियम में मैच होना है वहां ड्रॉप इन पिच है। इसी मैदान पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना वार्मअप मैच खेला था। इस मैच में टीम ने जीत तो हासिल की थी लेकिन मैदान को लेकर कोच राहुल द्रविड़ काफी निराश दिखे थे।

क्रिकेट में पिच बहुत बड़ा रोल अदा करती है। इसलिए सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इस मैच की पिच कैसी होगी। इसी मैदान पर सोमवार को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था। पिच पूरी तरह से गेंदबाजी की मददगार थी और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया था। नतीजा ये रहा था कि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 77 रनों पर ही ढेर हो गई थी और साउथ अफ्रीका ने भी लक्ष्य हासिल करने के लिए 16.4 ओवरों का समय लिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह इस पिच पर आयरलैंड के लिए परेशानी बन सकते हैं।

पिच गेंदबाजों की मददगार है ऐसे में बल्लेबाजों को खासी चुनौती मिलेगी। अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का मैच देखा होगा तो समझ आया होगा कि यहां बल्लेबाजी कैसी करनी है। रन बनाना यहां आसान नहीं रहने वाला है। यहां जीत बल्लेबाजों के संभलकर खेलने से ही मिलने वाली है। अगर बल्लेबाजों ने गलतियां की तो गेंदबाजों के पास बचाने को ज्यादा कुछ बचेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top