Breaking News
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

सुमित्रा ध्यानी ने आम जनता से की कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील, कहा पहले मतदान फिर जलपान

सुमित्रा ध्यानी ने आम जनता से की कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील, कहा पहले मतदान फिर जलपान

सुमित्रा ध्यानी ने वार्ड 33 को मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया

कई संगठनों व संस्थाओं का समर्थन सुमित्रा ध्यानी के साथ

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के मतदान का शोर पूरी तरफ थम चुका है। कल 23 जनवरी गुरुवार को सुबह से मतदान होना है। यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार सुमित्रा ध्यानी ने प्रचार के अंतिम दिन अपने वार्ड में घर-घर जाकर वोट मांगे और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

निवर्तमान पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही अगने पांच वर्ष का रोड़ मैप जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है यमुना कालोनी वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करना है। सुमित्रा ध्यानी का कहना है कि वह यमुना कालोनी को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लिए है और वह चाहती है कि पूरे प्रदेश में यमुना कालोनी वार्ड माडल वार्ड बनें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा यहां की नालियों की साफ-सफाई के अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त करना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना, बुजुर्ग और विधवा पेंशन शिविर के साथ ही मेडिकल कैंप और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए सिलाई-कढ़ाई केंद्र भी शुरू किया जाएगा और नौनिहालों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया है कि यमुना कालोनी वार्ड का चहुमुंखी विकास करेंगी।

आपको बता दें कि यमुना कालोनी वार्ड को पार्षदों की हॉट सीट माना जा रहा है। यहां प्रदेश कैबिनेट के मंत्री, विपक्ष के नेता, सीनियर इंजीनियर और नौकरशाह रहते हैं। इसके अलावा वार्ड में सरकारी विभागों व निगमों के कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा बिंदाल, सैयद मौहल्ला और कुम्हार बस्ती जैसे घनी आबादी वाले इलाके भी हैं। निवर्तमान पार्षद सुमित्रा ध्यानी का कहना है कि उन्होंने पिछले पांच साल में इस वार्ड की बुनियादी समस्याओं जैसे जलभराव, नालियों की सफाई, वार्ड की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट लगाने आदि काम किये हैं। इस बीच सुमित्रा ध्यानी को उत्तरजन सेंचुरियन क्लब, विचार एक नई सोच, गढ़ समाज, हिमंवत संस्था, श्रीराम भक्त संगठन आदि संस्थाओं ने अपना समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top