Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया फुटबॉल मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर का लोकार्पण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया फुटबॉल मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर का लोकार्पण

हल्द्वानी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार में फुटबॉल मैदान और हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। खेल मंत्री ने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत भी की। हल्द्वानी गौलापार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने हवन पूजन के साथ दोनों खेल परिसरों का लोकार्पण किया । इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन दो खेल संसाधनों के मिलने के बाद हल्द्वानी अब खेलों की दुनिया में अपनी अलग जगह बना सकेगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ गांव में भी जो खेल प्रतिभाएं हैं उन्हें निखारने और अपना हुनर दिखाने का मौका देने के लिए बड़े प्रयास किए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगामी राष्ट्रीय खेल में ज्यादा से ज्यादा मैडल लाकर आदर्श स्थापित करना है तभी उनके पीछे उनसे प्रेरणा लेकर खिलाड़ियों की बड़ी संख्या तैयार होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, संचित डागर, खेल उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।

आपको पूरा करना होगा मेरा वचन

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के बीच जाकर उनसे एक-एक करके बातचीत की और उनकी तैयारी का जायजा लिया । खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए संसाधन जुटाते समय उन्होंने वचन दिया था कि इससे हमारे प्रदेश में नेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार होंगे।

अब वह अवसर आ गया है जब आपको ज्यादा से ज्यादा मैडल जीतकर मेरे वचन को सत्य साबित करना है। इस मौके पर खेल मंत्री ने शिविर में शामिल फुटबॉल खिलाड़ियों को किट वितरित की । मंत्री को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों में उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने की होड दिखी और खेल मंत्री ने भी उन्हें इसका पूरा अवसर दिया। खिलाड़ियों के आग्रह पर खेल मंत्री ने किक मारकर गोल पोस्ट में भी डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top