Breaking News
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

एमकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने करवाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

एमकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने करवाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

402 छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ ने उठाया विशेषज्ञ परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी इंटर कॉलेज) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 402 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं।

शिविर में चिकित्सा परामर्श देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपांशु एवं डॉ. शुभम सिंह, शिशु रोग विभाग से डॉ. हरीश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. रागिनी गुलाटी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांक चैधरी,ईएनटी विभाग से डॉ. आरुषि, सर्जरी विभाग से डॉ. पलक, तथा नेत्र रोग विभाग से डॉ. अमनजोत एवं डॉ. वैष्णवी ने चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा रस्तोगी ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज न केवल एक उत्कृष्ट प्रशासक हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उनकी सेवा-भावना अत्यंत प्रेरणादायी है।

यह स्वास्थ्य शिविर उसी समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है, जो आज की पीढ़ी को भी सेवा और सहयोग की दिशा में प्रेरित करता है। शिविर को सफल बनाने में जितेन्द्र नेगी, सचिव एमकेपी इण्टर काॅलेज, प्रवक्ता श्रीमती अर्चना पंत, श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती लता भण्डारा, श्रीमती किरण, श्रीमती लता राणा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top