Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के जरिए चर्चा में है। इससे पहले दोनों ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ इस जोड़ी की चौथी फिल्म है, जो रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए कुल 47.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई मजबूत रही, लेकिन वीकडेज़ में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई, हालांकि वीकेंड पर कुछ उछाल दर्ज किया गया।

रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘ओ रोमियो’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 60.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है, लेकिन तेजी से बढ़त दर्ज नहीं कर पा रहा है।

फिल्म की कहानी एक खतरनाक लेकिन संवेदनशील किरदार हसीन उस्तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शाहिद कपूर ने निभाया है। वह एक पेशेवर हत्यारा है, जिसकी जिंदगी में तब बदलाव आता है जब उसे अफशा से प्यार हो जाता है। अफशा का किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। कहानी में एक्शन, इमोशन और रोमांस का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है।

‘ओ रोमियो’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि विक्रांत मैसी विशेष भूमिका में दिखाई दिए हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top