Breaking News
मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर
उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार
उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार
18 अगस्त से शुरू होगा सुब्रतो कप, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में सजेगा फुटबॉल का महासंग्राम
18 अगस्त से शुरू होगा सुब्रतो कप, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में सजेगा फुटबॉल का महासंग्राम
मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
मालदेवता बाजार में स्वच्छता अभियान, 4 टन कचरा किया गया एकत्रित
मालदेवता बाजार में स्वच्छता अभियान, 4 टन कचरा किया गया एकत्रित
जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान
जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान

हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय

हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय

जिलाधिकारी ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

देहरादून:महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। समाधान दिवस के दौरान महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सखी वन स्टॉप सेंटर को एक्टिव मोड में संचालित करने तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि देहरादून में सर्वे चौक के निकट कामकाजी महिला छात्रावास परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास से संबंधित सभी सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को बिना विलंब आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। केंद्र के माध्यम से हिंसा से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक परामर्श, रेस्क्यू सेवा, विधिक सहायता तथा अस्थायी आश्रय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र का उद्देश्य संकट की स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी सहायता तंत्र के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का लाभ उठाएं। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पीड़ित महिला को समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top