Breaking News
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित

भाजपा की सरकार में कानून का राज हुआ स्थापित – मुख्यमंत्री योगी

भाजपा की सरकार में कानून का राज हुआ स्थापित – मुख्यमंत्री योगी

10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के किया स्नान – मुख्यमंत्री योगी

सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं – मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे जय श्रीराम के नारे लगे। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का प्रारंभ महाकुंभ का जिक्र कर किया। कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है। दो दिन पहले यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट और मैंने खुद महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते 10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के स्नान किया। देश में जातिवाद को परिवारवादियों ने सत्ता बचाये रखने के लिए बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन लोगों ने एक साल पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी विरोध किया था। ये वही सपा के लोग हैं जिन्होंने सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विकासवाद और राष्ट्रवाद है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मिल्कीपुर में विकास की उपलब्धियों को आगे पहुंचाना है। इसके लिए जरूरी है कि यहां के सपूत चंद्रभानु पासवान को जिताकर भेजें जिससे विकास का लाभ जन-जन को मिले। कुमारगंज का कृषि विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव जी के नाम पर है और एक और विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी इस इलाके का नाम हैरिंगटनगंज है। यहां का नाम किसी स्वामी रामदेव के नाम पर या फिर विष्णु नगर क्यों नहीं हो सकता है। हम गुलामी की मानसिकता लेकर कब तक आगे बढ़ते रहेंगे। हम तो राम की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम कृष्ण की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम बाबा विश्वनाथ और में सरयू मैया पर विश्वास करने वाले लोग हैं। सपा का वश चलता तो अयोध्या नाम को भी खत्म कर दिया जाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले जनसभा स्थल पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह मंच पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं। सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है। अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।

अधिसूचना जारी होने के बाद योगी की विधानसभा क्षेत्र में यह पहली सभा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। दोनों मंत्रियों ने टेंट, पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, पेयजल, हेलीपैड, मंच की साज सज्जा को भी परखा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि उपचुनाव में लगे सभी प्रभारी मंत्री लगातार मंडल व शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हर बूथ से जनसभा में सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top