Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सुधारीकरण करने के दिए निर्देश 
देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच,एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए ऐसे सभी स्थलों का सुधारीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना स्थल कोे ब्लैक स्पॉट की तर्ज पर देखते हुए सुधारीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क पर स्पीडोमीटर लगाने केे निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सडक सुधारीकरण कार्यों धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि, एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांर्तगत दुर्घटना संभावित एवं ब्लैक स्पॉट में सुधार करते हुए नये ब्लैक स्पॉट चिह्नित किये जाए। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तेजी से सुधारीकरण कार्य करें, स्थाई कार्य होने तक अस्थाई रूप से सुधारीकरण कार्य कर लिए जाए ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच,एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाओं के कारण एवं सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य नगर अधिकारी निगम बीर सिंह बुदिलाल, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, अधि. अभि. लोनिवि जितेन्द्र कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश मोहित कोठारी, सहायक संभागीय अधिकारी विकासनगर, एनएच डाईवाला ज्योति सिंह रावत, ,एनएचआई प्रबन्धक राहुत मीना, एनएच,एनएचआई, लोनिवि के सम्बन्धित अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top