Breaking News
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश

वायनाड में 8वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,  400 से ज्यादा लोगों की मौत

वायनाड में 8वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,  400 से ज्यादा लोगों की मौत

वायनाड। सोमवार देर रात पुथुमाला में भूस्खलन के बाद मारे गए 29 अज्ञात लोगों और 154 बॉडी पार्ट्स का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए आज मंगलवार को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। भूस्खलन के आठवें दिन (मंगलवार) भी सर्च ऑपरेशन जारी है। आज सोचीपारा के सनराइज वैली दुर्गम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की मदद से एक टीम पहुंचेगी। इस इलाके में 20 से ज्यादा घर थे। चालियार नदी में भी लापता लोगों को खोजा जा रहा है।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल का वायनाड अपनी भूगोलिक संरचना की वजह से प्राकृतिक आपदा का शिकार बना है। साल 2019 में केरल सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री तट और पश्चिमी घाट की ढलानों के करीब होने की वजह से केरल राज्य प्राकृतिक आपदाओं के मामले में काफी संवेदनशील है। यहां का इको-सिस्टम नाजुक होने के कारण, प्रशासन ने इस एरिया को इको-सेंसिटिव एरिया (ESA) का टैग भी दिया हुआ है।

भूस्खलन के बाद से वायनाड में लगातार छुट्टियों के बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। हालांकि जिन स्कूलों में राहत शिविर चल रहे हैं, वहां छुट्टी जारी रहेगी। मलप्पुरम जिले में भी राहत कार्यों के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। वायनाड में कुल 53 राहत शिविरों में 6759 लोग रह रहे हैं। इनमें 1983 परिवार, 2501 पुरुष, 2677 महिलाएं, 20 गर्भवती महिलाएं और 1581 बच्चे शामिल हैं।

वायनाड में भारी बारिश इस भूस्खलन का सबसे बड़ा कारण है। लगातार बारिश से मिट्टी नरम हो गई, जिसके कारण पहाड़ों से मिट्टी और पत्थर खिसककर नीचे आ गए। वायनाड में आए भूस्खलन के बाद वन विभाग के अधिकारी भी दूरदराज के इलाकों से लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के 5वें दिन बाद दूर दराज के आदिवासी इलाके से 4 बच्चों समेत 6 लोगों का रेस्क्यू किया था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और उनकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

यह त्रासदी वायनाड के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है, जो इसके इको-सिस्टम को और अधिक स्थिर बनाने के प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top