Breaking News
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

मानसून की तैयारियों में जुटा PWD, सचिव पंकज पांडे ले रहे कुमाऊं मंडल की सड़कों का जायजा

मानसून की तैयारियों में जुटा PWD, सचिव पंकज पांडे ले रहे कुमाऊं मंडल की सड़कों का जायजा

सचिव पंकज पांडेय बार्डर रोड आर्गनाइजेशन और आईटीबीपी की टीम के साथ कर रहे ग्राउंड जीरो पर सड़कों का निरीक्षण

देहरादून। लोक निर्माण विभाग ने मानसून आगमन से पहले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज पांडे एक सप्ताह तक प्रदेश के सीमांत इलाकों की सड़कों का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) और आईटीबीपी की टीम भी रहेगी। मंगलवार को उन्होंने सितारगंज-टनकपुर एनएच-9 का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिये है कि भूूस्खलन को लेकर संवेदनशील स्थानों को चिहिन्त किया जाए और यह सुनिनिश्चत किया जाएं कि यातायात सुचारू रहे।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज पांडे 19 जून को टनकपुर- पिथौरागढ-गुंजी नेशनल हाईवे का निरीक्षण करेंगे।  इसके बाद 20 जून को वह सीमांत क्षेत्र के ओल्ड लिपुलेख सड़क का निरीक्षण करेंगे। यह सड़क सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान उनके साथ बीआरआर और आईटीबीपी की टीम भी रहेगी। इस दौरान वह बीआरओ, आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन और एनएच के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके अलावा वह गुंजी-ज्योलिकोंग मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही यहां आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे।

लोनिवि सचिव डा. पंकज पांडे 21 जून को पार्वती कुंड, गुंजी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह अल्मोड़ा में घाट-अल्मोड़ा एनएच 309 बी का निरीक्षण करेंगे।  22 जून को वह अल्मोड़ा-भवाली-ज्योलीकोट-हल्द्वानी एनएच 109 का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शनिवार को वह देहरादून लौट आएंगे।

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। अधिकारियों को निर्देश दिए की मॉनसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें।

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गो में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि  121 मार्गो में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गो में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top