Breaking News
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने मांगों पर सकारात्मक रुख के लिए धामी सरकार का किया आभार व्यक्त

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने मांगों पर सकारात्मक रुख के लिए धामी सरकार का किया आभार व्यक्त

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिले आश्वासन के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने 15 दिनों के लिए स्थगित की हड़ताल

महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा संगठन को विश्वास है कि अगले 15 दिनों में जारी हो जायेंगे सभी माँगो पर आदेश

देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में आठ मांगों पर सहमति बन गई है और उन के द्वारा वादा किया गया है कि पंद्रह दिनों में सभी ऐसी माँगों पर जिन पर सहमति बनी है उन पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा हम हमारी माँगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए तथा लंबित डीपीसी व अन्य एसडीएसीपी करे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत तथा स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य महोदया, सचिवालय चिकित्सा अनुभाग, महानिदेशक महोदया तथा प्रशासन अनुभाग निदेशालय का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा हम  सचिव  डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में जिन माँगों पर सहमती बनी है तथा उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया है, उन पर कार्रवाई के लिए तथा आदेश जारी होने के लिए पंद्रह दिन का इंतज़ार करेंगे। हम अभी चार से होने वाली हड़ताल को पंद्रह दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसके साथ ही अगले पंद्रह दिनों तक काली पट्टी बाँध कर ही काम करेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा इसके साथ ही कार्य बहिष्कार हेतु हम संगठन की अट्ठारह अक्टूबर को पुनः बैठक करेंगे और यदि अगले पंद्रह दिनों में घोषणाओं के अनुरूप कोई कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हम एक बार पुनः सरकार का हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख का धन्यवाद व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि अगले पंद्रह दिनों में सभी माँगो पर आदेश जारी हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top