Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड की राजधानी पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति आज देहरादून पहुंचेंगी और शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए दून पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

चप्पे-चप्पे पर पहरा, सीमाओं पर सघन चेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए शहर में एक बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। जिले की सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर हर आने-जाने वाले वाहन की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही, शहर के सभी होटलों, गेस्ट हाउसों, धर्मशालाओं और लॉजों में ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान

आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • ऋषिकेश से दून/मसूरी जाने वाले वाहन: ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग और सर्वे चौक/आईटी पार्क के रास्ते भेजा जाएगा।

  • हरिद्वार से दून/मसूरी जाने वाले वाहन: इन वाहनों को भानियावाला फ्लाईओेवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक होते हुए भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहन कारगी चौक से आईएसबीटी, शिमला बाईपास और अनारवाला के रास्ते जाएंगे।

  • देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन: इन्हें कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक और भानियावाला सर्विस लेन होते हुए भेजा जाएगा।

  • प्रमुख बैरियर/चेक पॉइंट: भोगपुर तिराहा, कारगी चौक, सहस्रधारा क्रासिंग, भानियावाला फ्लाईओवर, शिमला बाईपास चौक, साईं मंदिर राजपुर रोड और दूधली रोड पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

शनिवार को IMA क्षेत्र रहेगा ‘जीरो जोन’

शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड के दौरान सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आईएमए (IMA) की तरफ जाने वाले मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे और यह इलाका ‘जीरो जोन’ रहेगा।

बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला तिराहा से मीठी बेरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा। वहीं, देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top