Breaking News
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू

पीएम मोदी आज मातृशक्ति को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में 25 हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा 

पीएम मोदी आज मातृशक्ति को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में 25 हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा 

कार्यक्रम में महिलाएं ही संभालेंगी संचालन, मंच, व्यवस्था समेत सभी जिम्मेदारियां 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 5:30 बजे डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 25 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह पहली बार होगा जब किसी राजनीतिक दल की ओर से इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं का सम्मेलन होने जा रहा है। कार्यक्रम की खास बात ये है कि इसमें संचालन, मंच, व्यवस्था समेत सभी जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालेंगी। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी 1909 बूथों से महिलाओं की भागीदारी पार्टी की ओर से सुनिश्चित की गई है। यह कार्यक्रम यूं ही नहीं है, इसके सियासी मायने भी हैं। भाजपा महिला मतदाताओं पर शुरू से ही विशेष ध्यान केंद्रित करती रही है। पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटें गाजीपुर, घोसी, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मछलीशहर, बलिया, मिर्जापुर, आजमगढ़, लालगंज, चंदौली, राबर्ट्सगंज और सलेमपुर। यहां अगले दस दिनों में मतदान होने हैं। इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 56 लाख 345 है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री इन सभी महिला मतदाताओं को संदेश देंगे। प्रधानमंत्री अलग-अलग क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी करेंगे। लोकसभा प्रभारी अर्चना मिश्रा और मीना चौबे ने बताया कि नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने, मंच संचालन, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृ शक्ति के कंधे पर ही है। पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top