Breaking News
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

G7 Summit में हिस्सा लेकर इटली से भारत लौटे पीएम मोदी, जो बाइडन से जॉर्डन के किंग तक इन नेताओं से की मुलाकात

G7 Summit में हिस्सा लेकर इटली से भारत लौटे पीएम मोदी, जो बाइडन से जॉर्डन के किंग तक इन नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जून जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रिंडिसि हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. शिखर सम्मेलन 13-15 जून तक इटली के अपुलीया में शानदार बोर्गो इग्नाज़िया रिसॉर्ट में हो रहा है. पीएम मोदी इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के नेताओं से मुलाकात की. जी7 समिट इटली में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात की, जिसका जिक्र ट्विटर पर किया. पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “@POTUS @JoeBiden से मिलना हमेशा खुशी की बात है।

भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. इससे पहले, पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी चर्चा की. जानिए पीएम और किन किन विश्व के नेताओं से मिले. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जी7 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने ऊर्जा, रक्षा, अनुसंधान और संस्कृति के क्षेत्र में भारत और फ्रांस को एकजुट करने वाली रणनीतिक साझेदारी के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. चर्चा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक संबंधों का भी जश्न मनाया गया. एक साल में पीएम मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों से यह चौथी मुलाकात थी. जी7 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने यूके के पीएम ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की. G7 शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील और जॉर्डन के नेताओं के साथ बातचीत की और उनके साथ कैमरे के लिए पोज़ दिया. पीएम मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ “आनंददायक बातचीत” की. चारों नेताओं ने कैमरे के सामने पोज़ भी दिया और शिखर सम्मेलन में एक तस्वीर भी क्लिक की, जिसे पीएम मोदी ने एक्स पर साझा करते हुए कहा, “इटली में बातचीत जारी है।

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर किंगअब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात हुई. भारत जॉर्डन के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है. ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के 50वें शिखर सम्मेलन में इटली यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. G7 शिखर सम्मेलन में भारत की 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top