Breaking News
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

 देहरादून- विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश के सभागार में रंगारंग ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हृदय रोग विभागध्यक्ष प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा स्वागत अभिभाषण से किया गया। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस व उसके महत्व के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वभर में 29 सितंबर विश्व हृदय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसके उपरांत सरस्वती वंदना की गई। श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइसेज के निदेशक डाॅ. मनोज गुप्ता, प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कैथलैब स्टाफ भूपेन्द्र लिंबू गिटारिस्ट के द्वारा गिटार की धुन पर सुरमयी गीत गा कर सभी प्रतिभागियो को मंत्रमुक्त किया। सीसीयू एवं डे केयर स्टाफ सध्या व टीम ने गढवाली गीतो की धुन पर समूह नृत्य पेश किया गया।

इसके उपरांत रिवाइव हार्ट फाउण्डेशन द्वारा डिजाइन की गई क्लीनिकल कोशियन्स इन कार्डियोलाॅजी विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियो का हृदय रोगो के संबध में ज्ञानवर्धन किया गया। मानव पुतला (मैनीक्वन) के माध्यम से हृदय रोग विशेषज्ञो ने मरीज को सीपीआर देकर आपातकाल में जीवन बचाना सिखाया गया। कार्डिक एचडीयू स्टाफ द्वारा समूह नृत्य कर समा बाधा गया। आर्टिस्टीक योगा को व्यवहारिक रूप से 13 वर्षीय बालिका अनुष्का जोशी द्वारा किया व समझाया गया।

डाॅ. अनामिका द्वारा योग व ध्यान के विषय में ज्ञानवर्धन किया गया। प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा कार्यक्रम मे अंत मे धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अस्पताल के हृदय रोग विभाग के डाक्टर व स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल व कार्डियोलाॅजी विभाग के वरिष्ठ समन्वयक तनमय भटनागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ.ललित कुमार र्वाष्नेय, डाॅ. रिचा शर्मा, डाॅ. आलोक कुमार, डाॅ. निधी जैन, डाॅ. आर के वर्मा, डाॅ. नारायण जीत, डाॅ. संजय साधु, डाॅ. भावना प्रभाकर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top