Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

नैनीताल बवाल पर सीएम ने कहा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें

नैनीताल बवाल पर सीएम ने कहा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें

अफवाह फैलाने वालों पर भी कसेगा शिकंजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और पीड़िता व उसके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी देने वालों की तुरंत पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता और एकता से कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन राज्य की एकता को तोड़ने का प्रयास करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किरायेदारों का सत्यापन, रेहड़ी-पटरी वालों की निगरानी, अवैध अतिक्रमण और फर्जी प्रमाणपत्र मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाए।

बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया, एसएसपी नैनीताल पी.एन. मीणा और एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top