Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

चारधाम यात्रा को अपने घर की यात्रा समझकर पूरी मेहतन व लगन से कार्य करें अधिकारी-आयुक्त

चारधाम यात्रा को अपने घर की यात्रा समझकर पूरी मेहतन व लगन से कार्य करें अधिकारी-आयुक्त
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को लेकर सर्वे कराते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करें अधिकारी
आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच किमी 17 पर चल रहे डामरीकरण के कार्यो की गुणवत्ता का लिया जायजा
आयुक्त ने चारधाम यात्रा, वनाग्नि रोकथाम, ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली, जिला प्रशासन की प्रो-एक्टिव तैयारियों को सराहा 
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हैल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयुक्त गढवान ने चार धाम यात्रा को सफल व सुखद बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां 25 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिये हैं। बैठक के उपरान्त उन्होने स्टेट हाइवे पर गतिमान डमरीकरण व पैच वर्क के कर्यो की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
मंगलवार को आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने चारधाम यात्रा को सुखद बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर एक महत्वपूर्ण पढाव है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है। उन्होने जिला प्रशसन को निर्देश दिये कि श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत कुछ ऐसे धर्मशालाओं व रैन बसेरों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें, जहां असहाय व बेसहारा यात्रियों को निशुल्क रुप में कुछ राहत मिल सके। उन्होने यात्रा मार्ग के सभी वाटर प्वांइट को चालू रखने, सार्वजनिक शौचालयों को साथ-सुथरा रखने के निर्देश दिये हैं। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की प्रोएक्टिव तैयारियों की सराहना की साथ हीं कहा कि इस यात्रा को अपनी यात्रा समझकर अधिकारी पूरी मेहतन व लगन से कार्य करें।
मोटर मार्गो के निर्माण कार्यो, डामरीकरण व गढ्ढा मुक्त किये जाने सम्बंधी कार्यो की समीक्षा करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 445 किमी0 के सापेक्ष 320 किमी0 अवशेष गढ्ढा मुक्त कार्यो को 31 मई तक हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिलाधिकारी गढ़वाल को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण मोटर मार्गो की स्थिति को लेकर एक सर्वे कराकर रिर्पोट प्रस्तुत करें। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्यमार्गो से जुड़ने वाली कम दूरी की सड़के ग्रामीणों के लिए परेशानियां पैदा करती है, जिनकी मरम्मत, डामरीकरण व गढ्ढा मुक्त किया जाना आवश्यक है।
मोटर मार्गो पर चल रहे डामरीकरण व गढ्ढामुक्त कार्यो की गुणवत्ता को लेकर उन्होने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच किलोमीटर 17 पर सड़क खुदवार डामरीकरण व द्वारीधार गौशाला के पास पैच वर्क की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये गतिमान डामरीकरण का 10 किमी0 के सापेक्ष अवशेष 7.5 किमी कार्य तीव्र गति से पूरा करें।
वनाग्नि रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए विभागीय समन्वय व जन-सहभागिता आवश्यक है। उन्होेने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर जिला स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को भी सराहा। वनाग्नि की रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर अपनायें जा रहे नवाचरों, जन-जागरुकता अभियान, 30 से अधिक गांवों में शीतलाखेत मॉडल को लागू करने को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने संतोष व्यक्त किया।
ग्रीष्मकाल में प्रत्येक ग्रामीण को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उन्होने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को पम्पिंग की समयावधि को बढाने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर टैंकर के माध्यम जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप ने यात्रा शुरु होने से पूर्व सभी लाईन डिपार्टमेंट के साथ श्रीनगर में पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक ड्राई रन करवाये जाने की बात कही। उन्होेने कहा कि यात्रा सीजन में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर जैसे स्थान पर एकोमोडेशन, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष बल दिये जाने की आवश्यकता है।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पारुल गोयल, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top