Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

उत्तराखंड की मंगलौर व बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव की दरकार

उत्तराखंड की मंगलौर व बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव की दरकार

निर्वाचन आयोग से मिली कांग्रेस, मंगलौर व बद्रीनाथ में उपचुनाव कराएं

30 अप्रैल को मंगलौर सीट को रिक्त हुए 6 महीने हो जाएंगे

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड की रिक्त मंगलौर व बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव कराने की मांग की है। गौरतलब है कि बीते 30 अक्टूबर 2023 को बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन व मार्च 2024 में कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में शामिल होने के बाद हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट रिक्त हो गयी है। गौरतलव है कि 30 अप्रैल को मंगलौर विधानसभा को रिक्त हुए 6 महीने होने जा रहे हैं।शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर उपचुनाव कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि स्व० सरवत करीम अंसारी जो 33-मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से 5वीं उत्तराखंड विधान सभा के लिए विधायक चुने गए थे । उनके चुनाव को क़ाज़ी निजामुद्दीन द्वारा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। लेकिन सरवत करीम अंसारी के इंतकाल के बाद वापस लेने की एप्लीकेशन नवंबर महीने में ही डाल दी गई थी। प्रवक्ता दसौनी ने बताया कि हाल ही में उच्च न्यायालय ने आदेश काजी की याचिका वापस लेने का निवेदन स्वीकार कर लिया। चूंकि सरवत करीम अंसारी का निधन 30 अक्टूबर को हो चुका है, उनके निधन के परिणामस्वरूप, आर.पी. अधिनियम, 1951 की धारा 150 के अनुसार एक आकस्मिक रिक्ति उत्पन्न हुई, जिसे धारा 151-ए के अनुसार 6 महीने के भीतर यानी 30 अप्रैल, 2024 के भीतर भरा जाना आवश्यक है।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से निवेदन किया कि मंगलौर और बद्रीनाथ निर्वाचन क्षेत्र के लिए जल्द से जल्द उपचुनाव कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि 30 अप्रैल 2024 को स्वर्गीय सरवत करीम अंसारी के इंतकाल हुए 6 महीने का समय पूरा हो जाएगा।

इस निर्वाचन क्षेत्र जिसका 30 अक्टूबर 23 से कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।लिहाजा उत्तराखंड विधानसभा में अपना निर्वाचित प्रतिनिधि दिलवाने का कष्ट करें। प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महेंद्र सिंह नेगी, अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top