Breaking News
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

बॉक्स ऑफिस पर मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई में गिरावट जारी

बॉक्स ऑफिस पर मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई में गिरावट जारी

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की दैनिक कमाई हर गुजरते दिन के साथ घटती जा रही है।यह फिल्म पिछले महीने 31 मई को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसे रिलीज का एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है।पिछले कुछ दिनों से मिस्टर एंड मिसेज माही की दैनिक कमाई में गिरावट जारी है।अब मिस्टर एंड मिसेज माही के छठे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, मिस्टर एंड मिसेज माही ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये हो गया है।जाह्नवी-राजकुमार ने इससे पहले फिल्म रूही में साथ काम किया था।मिस्टर एंड मिसेज माही में कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा और जरीना वहाब जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म में स्पोर्ट्स के साथ-साथ रोमांस का भी तडक़ा लगा है।

मिस्टर एंड मिसेज माही महेंद्र अग्रवाल (राजकुमार) की कहानी है, जो क्रिकेटर बनने का सपना संजोए है, लेकिन राज्य की टीम से बाहर होने के बाद उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं।उसके पिता (कुमुद मिश्रा) उसे अपनी खानदानी दुकान पर बैठा देते हैं, जहां बैठकर उसे आत्मगिलानी महसूस होती है।महेंद्र के जीवन में फिर से बहार तब आती है, जब महिमा (जाह्नवी) से उसकी शादी होती है। वह दोबारा उसके जीवन में रंग भरने का काम करती है।

Back To Top