Breaking News
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

उत्तराखंड में सात दिन देरी से पहुंचा मानसून, आज और कल प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

उत्तराखंड में सात दिन देरी से पहुंचा मानसून, आज और कल प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

28 और 29 जून को होने वाली बारिश के साथ मानसून का उत्तराखंड में प्रवेश 

जलवायु परिवर्तन के चलते प्री-मानसून की बारिश में आयी कमी 

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मानसून आने में सात दिन की देरी हो गई है। हालांकि, बीते दो दिन से प्रदेशभर के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में प्री मानसून की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 28 और 29 जून को होने वाली बारिश के साथ मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद 30 जून और एक जुलाई को भी प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते प्री-मानसून की बारिश में कमी आई है। यही वजह रही कि इस बार मई-जून में कई बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई।

60 फीसदी कम बरसे मेघ
उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री-मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि, सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून की बात करें तो यहां भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा।
किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई। इस बार उत्तराखंड में मानसून आने में सात दिन की देरी हुई है। 28 और 29 जून को कुछ जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। दोनों दिन बारिश होने के बाद प्रदेशभर में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर जाएगा। जुलाई में सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top